फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The soil of the canal was cut, hundreds of bighas of crops submerged

Banda News: नहर की मिट्टी कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Sat, 14 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Banda: The soil of the canal was cut, hundreds of bighas of crops submerged
महुटा रजबहा की मिट्टी कटने से खेतों में भरता पानी। - फोटो : BANDA
नरैनी। फसल सिंचाई के लिए बरियारपुर बांध से छोड़े गए पानी ने सिंचाई विभाग के दावों की पोल खोल दी। मरम्मत न होने से नहर पटरी की पटरी की मिट्टी कट गई। इससे करीब 25 किसानों की 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। दिन-रात खेत की रखवाली कर रहे किसानों ने मवेशियों से तो फसल बचा ली अब खेत में भरे पानी से फसल नष्ट होने की कगार पर है। किसान करीब 70 फीसदी फसल खराब होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

अतर्रा मुख्य नहर से निकली महुटा रजबहा की मिट्टी कटने से पानी खेतों में भर गया। फसलें जलमग्न हो गईं। किसान राममिलन प्रजापति, मदन गोपाल शुक्ला, रामेश्वर शुक्ला, रामकिशोर, बाबू, फूलचंद्र, बच्चा, राधेश्याम, चुन्नू आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले सिंचाई विभाग द्वारा जेसीबी की मदद से महुटा रजबहा की मरम्मत कराई गई थी।
विज्ञापन

बरियारपुर बांध से पानी छोड़े जाने पर मिट्टी कट गई और पानी खेतों में भर गया। आरोप लगाया कि नहर की सफाई न कराने और ठीक से मरम्मत न होने की वजह से खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों का कहा है कि जब तक पक्की पिचिंग नहीं बनाई जाएगी यही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन नहर प्रखंड अवर अभियंता मनीष कुमार का कहना है कि किसानों की सूचना पर नहर का पानी बंद करवा दिया गया है। रजबहा की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed