फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The miscreants took the container by taking the driver hostage

बांदा : चालक को बंधक बनाकर बदमाश ले गए कंटेनर

Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Banda: The miscreants took the container by taking the driver hostage
बांदा। चालक को बंधक बनाकर अज्ञात बदमाश मवेशियों से भरा कंटेनर ले गए। कंटेनर फतेहपुर जा रहा था। पशु व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक बदमाश स्कार्पियो पर सवार थे। कंटेनर महोबा के रास्ते कानपुर ले जाया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

घटना शनिवार को सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के मवई बाईपास की है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव के मजरा रंजीतपुर निवासी व पशु व्यापारी फरीद खां ने बताया कि उसने जबलपुर (एमपी) के मंडी मदार टेकरी निवासी असलम से लगभग 45 मवेशी खरीदे थे। इनकी कीमत लगभग 9 लाख 20 हजार रुपये थी। इन्हें कंटेनर में भरकर फतेहपुर मंडी बेचने के लिए भेजा था।
विज्ञापन

इसमें चालक, क्लीनर समेत दो मजदूर भी सवार थे। मजदूरों के मुताबिक स्कार्पियो में सवार आठ लोग कंटेनर का पीछा करने लगे। मवई बाईपास के पास ओवरटेक कर कंटेनर रोक लिया। पांच बदमाश नीचे उतरे और सभी के तमंचा अड़ाकर उन्हें नीचे उतार लिया। चालक को बंधक बना लिया। क्लीनर और मजदूरों के मोबाइल व पैसे छीन लिए। एक आरोपी ने कंटेनर चालक की सीट संभाल ली और मवेशियों से भरा वाहन ले गया। चालक को भी अपने साथ ले गए। क्लीनर और मजदूरों को मारपीट कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। कंटेनर महोबा के रास्ते से होकर कानपुर की तरफ ले जाया गया है। पुलिस टीमें कंटेनर और चालक की तलाश में लगी हैं। स्कार्पियो का नंबर हासिल हो गया है। जल्द खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed