फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The havoc of fever is not stopping, 17 new patients admitted

बुखार का थम नहीं रहा कहर, 17 नए मरीज भर्ती

Sat, 08 Oct 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Banda: The havoc of fever is not stopping, 17 new patients admitted
जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की सूची तैयार करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा। बुखार का कहर थम नहीं रहा। पिछले 24 घंटे में बुखार के 17 नए मरीज भर्ती हुए हैं। ज्यादातर मरीजों की प्लेटलेट्स कम हैं, लेकन इनकी डेंगू की जांच नहीं कराई जा रही। डॉक्टर वायरल फीवर मानकर इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को ट्रामा सेंटर में 119 मरीज इलाज कराने पहुंचे। 24 घंटे में जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में करीब 17 मरीज भर्ती कराए गए हैं। इनमें पांच महिलाएं और दो बालक शामिल हैं। सीबीसी जांच में इनमें प्लेटलेट्स कम मिले। फिर भी डेंगू की जांच नहीं कराई गई। डाक्टर वायरल फीवर मान रहे हैं और इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये मरीज हुए हैं भर्ती
विद्यासागर (28) व दिनेश (3) निवासी जरैली कोठी, रामदयाल (60) निवासी सर्वोदय नगर, अनस (18) निवासी खुटला, माया (35) निवासी शंकर नगर, रजा (35) निवासी शुतुरखाना, चंद्रपाल (50) व संतोष (40) निवासी धौंसड़, स्वराजदास (4) निवासी मोहन पुरवा, संतोष (48) निवासी चौसड़, शीला (53) निवासी घाटमपुर, अनिल सिंह (40) निवासी अतर्रा, मोहम्मद इकबाल (50) निवासी लामा, इशरत (40) निवासी तिंदवारा, कमला (35) निवासी काजीपुर, साधना (18) निवासी बल्लान व मीरा (38) निवासी कर्वी (चित्रकूट) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के तीन मरीज कानपुर में भर्ती
खप्टिहा कलां। कानपुर में भर्ती तरौंस गांव के तीन लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनकी सूचना यहां नहीं भेजी गई। सुनील सिंह की पुत्री गार्गी (10) और रणविजय सिंह के पुत्र आदर्श (12) को कई दिन से बुखार था। परिजन कानपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां डेंगू की पुष्टि हुई। हालांकि अब स्वस्थ बताए गए हैं। वहीं मुन्ना सिंह के पुत्र अंशू (14) भी कानपुर के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। इसकी डेंगू रिपोर्ट भी पॉजिटिव बताई गई है, लेकिन यहां स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी गई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल जानकारी नहीं दी गई। जांच कराएंगे। संवाद
जिला अस्पताल में तिथिवार भर्ती मरीजों का ब्योरा
तिथि भर्ती मरीज
1 अक्तूबर 13
2 अक्तूबर 11
3 अक्तूबर 18
4 अक्तूबर 21
5 अक्तूबर 10
6 अक्तूबर 16
7 अक्तूबर 19
8 अक्तूबर 17
ज्यादातर वायरल के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। 50 हजार से कम प्लेटलेट्स वाले मरीजों की डेंगू की जांच कराई जाती है। इसके अलावा सीबीसी जांच के आधार पर डॉक्टर मरीज का इलाज करते हैं। रोजाना बुखार के 15-20 मरीज भर्ती हो रहे हैं। हालत यह है कि वार्ड में पलंगों की संख्या कम पड़ गई। अब मेडिकल कॉलेज रेफर किए जा रहे हैं। -डा.एसएन मिश्र, सीएमएस, जिला अस्पताल, बांदा।

कोरोना संक्रमित युवक होम आइसोलेट
काफी समय की खामोशी के बाद कोरोना ने फिर दस्तक दी है। बिसंडा क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे होम आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रोजाना 1200-1300 लोगों की जांच की जा रही है। इस माह कोरोना संक्रमित का पहला केस हैं। नोडल अधिकारी डॉ. प्रसून खरे ने बताया कि संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच कराई गई है। फिलहाल सभी निगेटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed