फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The girl was found hanging on the noose of the sari in the in-laws house.

बांदा : ससुराल में युवती साड़ी के फंदे पर लटकी मिली...

Thu, 08 Sep 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Banda: The girl was found hanging on the noose of the sari in the in-laws house.
बांदा। ससुराल में युवती फंदे पर लटकी मिली। परिजनों का कहना है कि सूरत में रह रहे पति से मोबाइल पर कहासुनी हो गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पड़ोसी व मृतका के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि रानू (24) की शादी दो साल पूर्व बदौसा थाना क्षेत्र के मढ़वारा गांव निवासी लालू रैकवार से हुई थी। सास की कई साल पहले मौत हो चुकी है। रानू ससुराल में अकेले रहती थी। बुधवार की शाम उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। दरवाजे भिड़े थे। मेरी बेटी मंजू (मृतका की भतीजी) गुटखा देने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस आ गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश के मुताबिक रानू का पति करीब दो माह से सूरत में है। बुधवार की शाम फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस वक्त मंजू घर में मौजूद थी। रानू ने उसे गुटखा लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया और फिर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि करीब चार माह पूर्व रानू ने पुत्र को जन्म दिया था, लेकिन पांच दिन बाद ही बेटे की मौत हो गई। तब से रानू परेशान रहती थी। घर में अकेलापन के साथ बेटे की मौत के बारे में भी सोचती रहती थी। कई बार उसने पति से सूरत ले चलने के लिए कहा, लेकिन उसने यहीं रहने की बात कहकर टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed