{"_id":"634c546ce5bf3474ee3f6b66","slug":"banda-the-condition-of-brother-and-sister-is-critical-due-to-fever-admitted-banda-news-knp723630031","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से भाई-बहन की हालत गंभीर, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से भाई-बहन की हालत गंभीर, भर्ती
विज्ञापन
बांदा। बुखार से हालत गंभीर होने पर भाई-बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके गले में भी दिक्कत है। डिप्थीरिया के लक्षण पर डॉक्टर जांच की तैयारी में हैं। रविवार को 12 बुखार के नए मरीज भर्ती कराए गए।
शहर के खुटला निवासी फिराज के पुत्र मोहम्मद असद (5) और पुत्री अफरीन (15) की रविवार को दोपहर हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों को कई दिनों से बुखार आ रहा है। गले में भी परेशानी बताई गई। डाक्टरों ने डिप्थीरिया और डेंगू जांच की सलाह दी है। मौजूदा में डिप्थीरिया वार्ड में छह बच्चे भर्ती हैं।
वहीं बुखार से गंभीर हालत होने पर रविवार को कुदउवा (35) निवासी सढ़ा, बिंदी (50) निवासी लोखहरी, ललित (32) निवासी कलेक्टर पुरवा, सुशीला (16) निवासी गोधनी, धर्मवीर सिंह (22) निवासी इंदिरा नगर, रामऔतार (62) निवासी पचनेही भर्ती कराए गए हैं। जांच में प्लेटलेट्स कम मिलीं, लेकिन डाक्टर वायरल फीवर मानकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं।