फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Students showed stamina in running, javelin throw and discus throw

दौड़, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

Sun, 30 Oct 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Banda: Students showed stamina in running, javelin throw and discus throw
फोटो 29 बीएनडीपी 17- 800 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद - फोटो : BANDA
अतर्रा। क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी दौड़, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को हिंदू इंटर कॉलेज मैदान में दूसरे दिन प्रतियोगिताओं की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने की। जूनियर बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में एचआईसी के करण रैकवार प्रथम, तथागत ज्ञानस्थली के अनूप सिंह द्वितीय रहे। ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती इंटर कॉलेज के हीरालाल प्रथम, राजकीय हाईस्कूल पौहार के संदीप यादव द्वितीय रहे।
जूनियर बालिका वर्ग ऊंची कूद में राजकीय हाईस्कूल पौहार की आरती प्रथम, किसान इंटर कॉलेज नौहाई की रेशमा द्वितीय रहीं। जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में राजकीय हाईस्कूल पौहार की नीतू प्रथम, किसान इंटर कालेज की रेशमा द्वितीय रहीं। डिस्कस थ्रो जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय हाईस्कूल पौहार की प्रीति प्रथम, एचआईसी की नैंसी द्वितीय रहीं। 500 मीटर पैदल चाल सीनियर बालक वर्ग में एचआईसी के विक्रम यादव प्रथम, हर्ष बाजपेयी द्वितीय रहे।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में एचआईसी के जीतू प्रथम, इसी कॉलेज के अमर सिंह द्वितीय रहे। भाला फेंक बालक वर्ग में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के योगेंद्र यादव प्रथम, पंडित जेएन इंटर कॉलेज गिरवां के आकाश द्वितीय रहे। 500 मीटर पैदल चाल बालिका वर्ग में एचआईसी की प्रीति प्रथम स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, महेश सिंह चौहान, खेल प्रशिक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार, रामचंद्र, दिनेश, जर्नादन, संदीप जैन, कामता प्रसाद, श्वेता गौतम, प्रमोद, देवेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed