फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Students' fast to increase seats

बांदा : सीटें बढ़ाने के लिए छात्रों का अनशन

Fri, 23 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Banda: Students' fast to increase seats
Banda: Students' fast to increase seats - फोटो : BANDA
बांदा। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में दाखिले के लिए सीटें बढ़ाने की मांग पर छात्रों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्र नेता शनी पटेल के नेतृत्व में छात्र गुरुवार को अशोक लाट परिसर पर अनशन में बैठ गए हैं।
विज्ञापन

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में दाखिले को लेकर दो सप्ताह से छात्र नेता आंदोलित हैं। यहां इस शिक्षा सत्र में बीए प्रथम वर्ष में 600 सीटें और बीएससी प्रथम वर्ष में 240 सीटें हैं, जबकि पिछले शिक्षा सत्र में इस कॉलेज में 720 सीटें थीं।
विज्ञापन

120 सीट घटा दिए जाने से प्रवेश के लिए मेरिट हाई जा रही है। इससे 70 फीसदी अंक पाने वाले छात्र दाखिले से वंचित हो रहे हैं। ऐसे हालात में छात्र नेता अनशन को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को पहले दिन सनत सिंह दीपू व सुशील त्रिवेदी ने माला पहनाकर शनी पटेल, अभिषेक प्रताप, अवधेश सेन, रचित गिरी, रोशन, अमित, श्याम बिहारी को अनशन पर बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed