{"_id":"619d4b5a296103053c67d729","slug":"banda-son-told-mukhtar-life-in-jail-is-threat-says-save-him-from-above","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: बेटे ने जेल में मुख्तार की जान को बताया खतरा, बोला उन्हें ऊपर वाला बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: बेटे ने जेल में मुख्तार की जान को बताया खतरा, बोला उन्हें ऊपर वाला बचाए
Wed, 24 Nov 2021 01:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी का बेटा उमर
- फोटो : amar ujala
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से मंगलवार को जेल में बेटे उमर अंसारी व बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने मुलाकात की। जेल से बाहर आने के बाद बड़े भाई ने कहा कि जेल में मुख्तार की जान को खतरा बरकरार है। उन्हें ऊपर वाला बचाए हुए है।
सपा नेता सिबगतुल्लाह ने कहा कि वह मुख्तार की सेहत और सुरक्षा संबंधी जानकारियां लेने आए थे। कहा कि मुख्तार को मारने के प्रयास तो बहुत किए जा रहे हैं। जब तक ऊपर वाला बचाए है तो कोई कुछ नहीं कर सकता। कहा कि भाजपा सरकार का समय पूरा हो गया है। सत्ता परिवर्तन जरूर होगा।
एक प्रश्न के जवाब में कहा कि समय के साथ वह चल रहे हैं। उन्होंने बेटे सहित सपा की सदस्यता ली है। वह कौमी एकता पार्टी से विधायक रह चुके हैं। बताया कि मुख्तार की सेहत पहले से बेहतर है। उधर, प्रभारी कारागार अधीक्षक पीके तिवारी ने बताया जेल मैनुअल के अनुसार ही मुलाकात कराई गई है।