फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Son proved dead father alive in papers

Banda News: कागजों में मृत पिता को बेटे ने जिंदा साबित किया

Tue, 29 Nov 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Banda: Son proved dead father alive in papers
बांदा। पिता को जिंदा साबित करने में 14 साल लग गए। संघर्षों की यह गाथा कालिंजर थाना क्षेत्र सकतल गांव की है। यहां के मंगल ने आखिरकार अपने पिता को जिंदा साबित कर ही दिया।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के सकतल गांव निवासी शेरा (69) की पत्नी संपत की मौत 1993 में हो गई थी। इसके बाद शेरा अपने पुत्र मंगल को लेकर फरीदाबाद चला गया। वहां मजदूरी करके पुत्र को पाला। पढ़ाने की कोशिश की गई, लेकिन वह कक्षा चार से आगे नहीं पढ़ पाया।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में शेरा बेटे मंगल को लेकर गांव पहुंचा तो पता चला कि उसकी जमीन शेरा की बहन बेटीबाई ने अपने नाम दर्ज करा ली है। उसने फर्जी दस्तावेजों से शेरा को मृत दर्शा दिया। बेटीबाई महोबा के कुलपहाड़ स्थित जैतपुर में ब्याही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल बुआ के घर इसकी शिकायत करने गया तो बेटीबाई के परिवार ने उसे भगा दिया। तब मंगल ने कानूनी लड़ाई शुरू की। 2008 में उसने तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर किया। नवनियुक्त डीएम दीपा रंजन के पास वह पिता को लेकर फरियाद करने पहुंचा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डीएम के हस्तक्षेप पर 11 नवंबर 2022 को तहसीलदार न्यायालय ने फैसला उनके पक्ष में सुनाया।

न्याय मिला, हक नहीं
मंगल ने कहा कि पिता जिंदा साबित हो गए हैं, पर अभी उसका हक नहीं मिला है। बुआ ने खतौनी संख्या 1407-1412 खाता संख्या 222 की जमीन अपने नाम वरासत कराई थी। वरासत के बाद जमीन बेच दी थी। अब उस जमीन पर दूसरे का कब्जा है। वरासत में गाटा संख्या में पिता का नाम चढ़ गया है।
तहसीलदार कोर्ट से फैसले के बाद मंगल के पिता शेरा के नाम जमीन चढ़ गई है। जमीन वापस दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
दीपा रंजन, डीएम, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed