फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: sand dunes collapsed, five teenagers buried, one dead, sand taken for PM house scheme for construction

बांदा: बालू टीला ढहा, पांच किशोर दबे, एक की मौत, पीएम आवास निर्माण के लिए लेने गए थे बालू

Fri, 12 Feb 2021 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Banda: sand dunes collapsed, five teenagers buried, one dead, sand taken for PM house scheme for construction
मौके पर मौजूद गांव के लोग - फोटो : amar ujala
बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे मकान के लिए शुक्रवार की सुबह बालू लेने गए पांच किशोर बालू का टीला ढहने से दब गए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि बालू ठेकेदार द्वारा दौड़ाने पर सभी किशोर टीले के नीचे छिपकर बैठ गए थे, तभी टीला ढह गया था। बदौसा क्षेत्र के भदावल गांव में सुबह करीब नौ बजे रामदास साहू का बेटा नत्थू प्रसाद (16), संतराम साहू का बेटा राकेश, रामचरित साहू का बेटा गोरे, लक्कू साहू का बेटा दीपू और मूलचंद्र यादव का बेटा महेश बोरियों में बालू लेने गांव के नजदीक स्थित बागै नदी की भदावल खदान के पास अमराई घाट गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच बालू खदान के लोगों द्वारा उन्हें दौड़ा लिया गया। पांचों किशोर डरकर बालू के गड्ढे की आड़ में छिपकर बैठ गए। तभी टीला ढह गया और पांचों किशोर उसमें दब गए। आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला। निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाते समय नत्थू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। अन्य चार किशोर ज्यादा चोट न आने से घर भेज दिए गए। मृतक नत्थू प्रसाद ओरन स्थित गांधी राजकीय इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed