{"_id":"62eabcaf9742b55b94347632","slug":"banda-saddened-by-the-death-of-elder-brother-the-younger-one-committed-suicide-by-hanging-the-body-was-taken-out-by-breaking-the-door-of-the-room-in-the-presence-of-the-police-banda-news-knp7110602134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: बड़े भाई की मौत से दुखी छोटे ने फंदा लगाकर जान दी, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: बड़े भाई की मौत से दुखी छोटे ने फंदा लगाकर जान दी, मचा कोहराम
Wed, 03 Aug 2022 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में घर में अकेले युवक ने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि बड़े भाई की मौत से दुखी हो यह कदम उठाया है। गिरवां थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के मजरा तिजोला पुरवा में प्रेम बहादुर (24) पुत्र राममनोहर ने मंगलवार की शाम कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मवेशियों को लेकर घर लौटी पत्नी राधा ने दरवाजे अंदर से बंद देखे। आवाज लगाई, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने पर दरवाजे तोड़े गए तो प्रेम बहादुर का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
चचेरे भाई संतोष कुमार ने बताया कि तीन माह पूर्व प्रेम के बड़े भाई राजबहादुर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से प्रेम बहादुर परेशान थे। उनका इलाज भी कराया गया, पर सुधार नहीं हुआ। घटना के वक्त प्रेम घर में अकेले थे। तीन साल पहले शादी हुई थी। एक छह माह की पुत्री है।
विज्ञापन