{"_id":"637679b24bcf7921f76e6834","slug":"banda-recovery-will-be-done-from-those-who-do-not-get-the-house-constructed-by-taking-installment-banda-news-knp7288593177","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्त लेकर मकान न बनवाने वालों से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्त लेकर मकान न बनवाने वालों से होगी वसूली
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की किस्त लेकर मकान न बनवाने वाले लाभार्थियों से किस्तों की वसूली की जाएगी। पहली किस्त लेने वाले 284 और दूसरी किस्त पाने वाले 301 लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं। डूडा द्वारा इन्हें मकान बनवाने के लिए दो बार नोटिस दिया गया, लेकिन गृह स्वामियों ने सुध नहीं ली। अब डीएम दीपा रंजन ने परियोजना अधिकारी (डूडा) को वसूली कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
परियोजना अधिकारी राकेश जैन ने बताया कि पहली किस्त पाने वाले कुल 13 हजार 898 लाभार्थियों में से 284 लाभार्थियों ने अभी तक फाउंडेशन का कार्य नहीं कराया है। इन्हें दो बार चेतावनी नोटिस दी गई है। इसी तरह दूसरी किस्त लेने वाले कुल 13 हजार 194 लाभार्थियों में से 301 ने छत नहीं डलवाई। इन्हें भी नोटिस दिया जा चुका है।
अब पूरी राशि की वसूली होगी। यह भी बताया कि निर्माण की देखरेख व जियो टैगिंग करने वाले अभियंताओं को पहचान पत्र बांटे गए हैं। डीएम ने बिना पहचान पत्र के किसी भी लाभार्थी के आवास पर न जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे जियो टैगिंग के नाम पर लाभार्थियों से कोई ठगी नहीं कर सके।