फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Rape victim minor gave birth to a child, was raping her for a year by threatening the relationship

बांदा : दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, रिश्ते का फूफा धमकाकर एक साल से कर रहा था दुष्कर्म

Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Banda: Rape victim minor gave birth to a child, was raping her for a year by threatening the relationship
तिंदवारी (बांदा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में फूफा ने 16 वर्षीय किशोरी को डरा धमकाकर एक साल तक दुष्कर्म किया। रविवार को अस्पताल में नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बहनोई के छोटे भाई का अक्सर घर आना जाना था। 29 सितंबर 2021 को दोपहर में छोटू ने बेटी से दुष्कर्म किया। अक्टूबर 2021 को बेटी बुआ के घर बबेरू में एक माह तक रही। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। बेटी के गर्भवती होने पर परिजनों ने शादी की बात की तो आरोपी राजी हो गया। फिर वह इन्कार कर 14 जुलाई को सूरत भाग गया। 13 जुलाई को बेटी की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले गए। रविवार की सुबह किशोरी ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

तिंदवारी प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बबेरू भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंग प्रवृत्ति के हैं आरोपी के पिता और भाई
पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी को नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला तो वह अबॉर्शन करवाने का दबाव डालने लगा। पीड़िता और उसके परिजन तैयार नहीं हुए। आरोपी शादी करने की बात कहकर 14 जुलाई को सूरत भाग गया है। परिजनों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी के पिता और भाई दबंग प्रवृत्ति के हैं और जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed