फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Railway passengers will get facilities like airport

Banda News: रेल यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Fri, 06 Jan 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Banda: Railway passengers will get facilities like airport
फोटो 06 बीएनडीपी 18- रेलवे स्टेशन में खड़ी पैसेंजर ट्रेन। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। रेलवे बोर्ड की पुनर्विकास योजना में बांदा और चित्रकूट का रेलवे स्टेशन शामिल किया गया है। योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विश्वस्तरीय सेवाएं देना है। 1500 करोड़ से विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने पहले चरण में पुनर्विकास योजना में ग्वालियर और कानपुर के रेलवे स्टेशनों को शामिल किया था। इसके बाद अब और 15 रेलवे स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया है। इनमें बुंदेलखंड के जिलों में बांदा और चित्रकूट का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। विभाग के स्थानीय अफसरों के अनुसार स्टेशनों का पुनर्विकास योजना के तहत मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जनवरी के आखिर तक यह तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

प्लान बनाने का काम दिल्ली की एरिनेम एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी की रिपोर्ट आने के बाद स्टेशनों के पुनर्विकास का काम शुरू हो जाएगा। स्टेशनों पर होने वाले कार्यों का मास्टर प्लान 2060 की अनुमानित भीड़ के हिसाब से बनाया जा रहा है। योजना के तहत काम पूरे होने पर बांदा के रेलवे स्टेशन से रोजाना यात्रा करने वाले करीब 20 हजार यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत स्टेशनों पर यह सुविधाएं बढ़ेंगी
लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, रिटनिंग रूम, एसी वेटिंग रूम, पार्किंग, दिव्यांग फ्रेंडली भवन, सोलर पैनल सिस्टम, खंभों और दीवारों का सौंदर्यीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, चित्रण, फर्नीचर, आधुनिक शौचालय, रिटेल एंड केफेटेरिया की क्लबिंग, सहित ग्रीन इनर्जी आधारित सुविधाएं।
पुनर्विकास योजना में शामिल स्टेशन
बांदा, चित्रकूट के अलावा प्रयागराज छिवली, आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन, अलीगढ़, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, खजुराहो, इटावा, मिर्जापुर, टूंडला, मुरैना, दतिया शामिल हैं। ग्वालियर व कानपुर स्टेशन पहले से शामिल हैं। जहां पर विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों को पुनर्विकास योजना में शामिल किया गया है। पहले सिर्फ ग्वालियर व कानपुर शामिल थे। अब झांसी मंडल के बांदा, चित्रकूट सहित अन्य स्टेशन शामिल है। यहां 1500 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। मास्टर प्लान पर काम शुरू हो गया है। -मनोज कुमार, जन संपर्क अधिकारी, झांसी जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed