फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Police arrested former Assistant Commissioner Industries Officer accused of land fraud

बांदा: जमीन की धोखाधड़ी के आरोपी पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग अधिकारी को पुलिस ने पकड़ा, हो चुका है बर्खास्त

Tue, 31 Aug 2021 02:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 31 Aug 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Banda: Police arrested former Assistant Commissioner Industries Officer accused of land fraud
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
बांदा में पूर्व सहायक आयुक्त (उद्योग) सर्वेश कुमार दीक्षित को कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ शहर कोतवाली और गिरवां थाने में आईटी एक्ट, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने पूर्व सहायक आयुक्त की गिरफ्तारी बांदा बस स्टैंड से दर्शायी है। उद्यम एवं प्रोत्साहन केंद्र बांदा के उपायुक्त जहीरूद्दीन सिद्दीकी ने ढाई माह पूर्व 17 जून को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खीरी के धौरहरा भेरईया रामलोक निवासी सर्वेश कुमार दीक्षित सहायक आयुक्त पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


उन्होंने उद्योग केंद्र कार्यालय की लगभग 50 हजार वर्ग फिट जमीन की फर्जी दस्तखत व मुहर से अपने पक्ष में रजिस्ट्री कर ली। शासन की ओर से कराई गई जांच के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उपायुक्त ने कोतवाली नगर में धोखाधड़ी, जालसाजी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पूर्व सहायक आयुक्त ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री समेत सदर विधायक के खिलाफ अभद्र पोस्टें डालीं। आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सर्वेश कुमार दीक्षित के खिलाफ शहर कोतवाली और गिरवां थाने में एक-एक और रिपोर्ट दर्ज हो गयी। पुलिस को उसकी तलाश थी।


सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के मर्दन नाका चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्वेश को लखनऊ आवास से गिरफ्तार कर लिया। देर रात बांदा ले आयी। हालांकि कोतवाली नगर प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट स्टे से बहाली होने पर वह लखनऊ से बांदा जॉइनिंग में आया था। तभी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed