फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: PET today, 30336 candidates will appear for the exam on both the days

बांदा : पीईटी आज, 30336 परीक्षार्थी देंगे दोनों दिन परीक्षा

Sat, 15 Oct 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Banda: PET today, 30336 candidates will appear for the exam on both the days
फोटो 14 बीएनडीपी 16- डीएवी इंटर कॉलेज में सीटिंग प्लान करता कर्मी। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 15 व 16 अक्तूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। दोनों दिन परीक्षा का समय यही रहेगा। जिले में परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। 30,336 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को सीटिंग प्लान किया गया। परीक्षा कराने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके लिए 700 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। प्रश्नपत्रों को कोषागार से केंद्र तक पहुंचाने के लिए पांच रूट निर्धारित किए गए हैं। 50 कक्ष निरीक्षकों को आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

सभी केंद्रों में परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंच जाएं। इससे वह समय से केंद्र में अपने स्थान में बैठ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल, बैग या बस्ता, जूता-चप्पल, किसी भी तरह का कागज इत्यादि परीक्षा केंद्र पर ले जाना वर्जित है। परीक्षा केंद्रों पर बैग व बस्ता जमा करने और मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था की गई है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, राजा देवी डिग्री कॉलेज, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इसके अलावा सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल, फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीआर पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मटौंध, इंटर मीडिएट कॉलेज तिंदवारा में परीक्षा आयोजित की जा रही है।

परीक्षार्थियों के रुकने के लिए दो कॉलेजों में इंतजाम
डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि शहर के दो इंटर कॉलेजों में परीक्षार्थियों के रुकने का इंतजाम किया गया है। अगर परीक्षार्थी चाहें तो वह प्रशासन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज (रोडवेज के पास) और नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज (जामा मस्जिद के सामने) रुक सकते हैं। रात गुजार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed