फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Old woman died due to bike collision

Banda Accident: बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 21 Nov 2022 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Banda: Old woman died due to bike collision
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले के अतर्रा में बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव की मेढ़िया (65) पत्नी वृंदावन मवेशीबाड़े में जानवरों को चारा-पानी करने रविवार को गईं थीं।

विज्ञापन


वहां से देर शाम पैदल घर खाना खाने जा रही थी। बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी रामबिहारी (20) पुत्र रामनरेश साथी संजय कुमार (18) को बाइक पर बैठाकर बांदा की ओर जा रहा था। नगनेधी गांव गेट के पास वृद्धा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्धा उछल कर दूर जा गिरी। बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पुलिस ने वृद्धा समेत दोनों बाइक सवारों को सीएचसी पहुंचाया। वृद्धा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां जिला अस्पताल में वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतका के पुत्र अवधेश ने बताया कि वह तीन भाई हैं। मझले भाई लवलेश की वर्ष 2020 में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। वह सभी खेती किसानी करते हैं। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि बाइक सवार नशे में थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed