फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Office bearers declared unopposed in the election of block units

ब्लाक इकाइयों के चुनाव में निर्विरोध घोषित हुए पदाधिकारी

Sun, 13 Nov 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Banda: Office bearers declared unopposed in the election of block units
जसपुरा ब्लाक के चुने गए निर्विरोध पदाधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों के चुनाव में सभी पदों पर मात्र एक-एक नामांकन दाखिल होने पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। नामांकन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और मंत्री प्रजीत सिंह की देखरेख मे हुआ। प्रत्येक ब्लॉक में पांच पदों के लिए नामांकन हुए।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के बगल में स्थित मैदान में रविवार को चुनाव प्रक्रिया हुई। प्रत्येक ब्लॉक के लिए अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक बनाए गए थे। शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों का निर्वाचन तीन साल में होता है। जसपुरा ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह, मंत्री में छोटे बाबू प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में चंद्र मोहन साहू, संयुक्त मंत्री में रमाकांत दीक्षित व कोषाध्यक्ष में राजेंद्र पाल ने नामांकन किया।
विज्ञापन

सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से इनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। इसी तरह महुआ अध्यक्ष पद के लिए केपी सिंह, मंत्री पद पर राजेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार, संयुक्त मंत्री मनीष गुप्ता व कोषाध्यक्ष में अफसर अहमद निर्विरोध चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी ब्लाक में अध्यक्ष पद पर विनय प्रताप सिंह, मंत्री में सुनील वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में विनय उपाध्याय, संयुक्त मंत्री में गणेश यादव व कोषाध्यक्ष में शिवचंद्र राजपूत, बिसंडा में अध्यक्ष में चंद्रशेखर त्रिपाठी, मंत्री में संतोष सविता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में ध्यानेंद्र यादव, संयुक्त मंत्री में अभिषेक तोमर व कोषाध्यक्ष में रुद्रेश कुमार, तिंदवारी में अध्यक्ष पद पर हरवंश श्रीवास्तव, मंत्री में इंद्रजीत निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में अंबिका मिश्रा, संयुक्त मंत्री में वीरेंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष में जितेंद्र पटेल का निर्विरोध चुना जाना तय है।
बड़ोखर खुर्द ब्लाक अध्यक्ष में भुवनेंद्र यादव, मंत्री राजेश द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत सिंह परिहार, संयुक्त मंत्री कौशल किशोर व कोषाध्यक्ष निहाल खान, कमासिन में अध्यक्ष पद पर आशुतोष गौतम, मंत्री में अमित विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में रामराज यादव, संयुक्त मंत्री में पंकज वर्मा व कोषाध्यक्ष में अवधेश प्रजापति, बबेरू अध्यक्ष में अजय गुप्ता, मंत्री में शिवरतन प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में अरुण तिवारी, संयुक्त मंत्री में बोधराज यादव, कोषाध्यक्ष में अशोक श्रीवास ने नामांकन दाखिल किया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध चुने जाएंगे।

जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि जिन पदों पर एक से अधिक नामांकन हुए हैं उनके पत्रों की जांच 14 नवंबर (सोमवार) को होगी। 15 नवंबर को वैध मतपत्रों का प्रकाशन किया जाएगा। पूर्व घोषित तिथियों में मतदान होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, संयुक्त मंत्री जय दीक्षित, कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप चुनाव प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed