{"_id":"636fe6cd866db07a923a5992","slug":"banda-number-reached-74-with-six-new-dengue-patients-banda-news-knp7279685126","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नए डेंगू मरीजों के साथ संख्या 74 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नए डेंगू मरीजों के साथ संख्या 74 पहुंची
विज्ञापन
बांदा। डेंगू पर अंकुश नहीं लग रहा है। शनिवार को छह और नए मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 74 पहुंच गई है। उधर, डेंगू की आशंका पर चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें प्लेटलेट्स बेहद कम पाई गईं। डाक्टर डेंगू मानकर इलाज कर रहे हैं।
डेंगू के लगातार सामने आ रहे केस पर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। रोजाना डेंगू से संबंधित रिपोर्ट जारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिला अस्पताल में छह नए डेंगू मरीज पाए गए हैं। एलाइजा टेस्ट के जरिए इनमें डेंगू की पुष्टि हुई है।
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 10 और ट्रामा सेंटर के अलग वार्ड में् तीन मरीज भर्ती हैं। 12 डेंगू पॉजिटिव मरीजों का रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
उधर, जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शनिवार को चार बुखार से ग्रसित मरीज भर्ती कराए गए हैं। इनमें संतोष (39) निवासी शुकुलकुआं, कालिंदी (50) निवासी महोखर, अभिलाष (19) निवासी कुमेढ़ासानी और काजल (23) निवासी गूलरनाका शामिल हैं ।
मरीजों में प्लेटलेट्स बेहद कम होने पर डेंगू माना जा रहा है। हालांकि अभी इनकी एलाइजा जांच नहीं हुई। खून का नमूना भेजा गया है। फिर भी डाक्टर लक्षण के आधार पर डेंगू मानकर इलाज कर रहे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि लार्वा निरोधात्मक कार्रवाई के तहत हाउस इंडेक्स सर्वे कराया जा रहा है। जलभराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव हो रहा है। फागिंग भी कराई जा रही है। डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 12 सदस्यीय टीम लगी है।
शनिवार को छिपटहरी, मर्दन नाका, मुचियाना, अलीगंज, जवाहर नगर, बिजली खेड़ा, तुलसी नगर, अर्दली बाजार, बाबू लाल चौराहा, रेलवे कालोनी में लार्वा निरोधात्मक कार्रवाई की गई। कुल 427 घरों का निरीक्षण किया। 17 घरों में पॉजिटिव लार्वा मिले। उन्हें नष्ट किया गया। मलेरिया जांच के लिए 97 बुखार से ग्रसित लोगों की स्लाइड बनाई गई है।