फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news

चोरों ने घर में धावा बोल महिला को किया लहुलुहान

Wed, 19 Jan 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
banda news
banda news - फोटो : BANDA
बांदा। छत के रास्ते से घुसे चोरों ने घर में सो रही महिला को डंडों से पीट-पीटकर लहुलुहान और मरणासन्न कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती विधवा ने बताया कि चोर उसकी बहू के जेवर भी ले गए।
विज्ञापन

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव की है। यहां मंगलवार को आधी रात के बाद चोर विधवा श्यामा देवी पत्नी स्व. पैस्वनी प्रसाद पांडेय के घर छत के रास्ते से दाखिल हुए। आहट पाने पर श्यामा जाग उठी। तभी घर में रखे डंडे, लकड़ी से चोरों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आने पर घर के बाहर आई और शोर मचाया। पड़ोसियों ने फोन पर उसके परिजनों को सूचना दी। भतीजे रामबाबू ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। विधवा के तीनों पुत्र सूरत व दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह यहां अकेली रहती है। पति की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। देहात कोतवाली प्रभारी शैलेंद्रचंद्र पांडेय का कहना है कि घटना कुछ संदेहास्पद है। विधवा के भतीजे रामबाबू ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कुंडी काटकर जेवर व कैश चोरी
अतर्रा संवाद के अनुसार कुंडी काट कर घर में घुसे चोरों ने 20 हजार रुपये व जेवर चोरी कर लिए। कस्बे के लाल थोक तिलक नगर निवासी गृहस्वामी रामकिशोर सविता ने पुलिस को बताया कि वह निमंत्रण में गया था। घर में ताला लगा था। बीती रात अज्ञात चोर दरवाजे की कुंडी काटकर घर में दाखिल हो गए और अलमारी में रखे 20 हजार रुपये व लगभग एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed