{"_id":"61df194e4f368f11f805ccb0","slug":"banda-news-banda-news-knp6750023110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी
विज्ञापन
banda news
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा। क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को चाट दुकानदार के 17 वर्षीय बेटे ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। लड़के के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चली है। पुलिस जांच कर रही है।
अविनाश उर्फ सोनू गुप्ता मूलरूप से झांसी के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के दौरान करीब दो साल पहले वह परिवार के साथ यहां शांति नगर में आकर रहने लगे। वह मोहल्ले में चाट की दुकान लगाकर परिवार का पेट पालते हैं। उनका बेटा आयुष भी काम में हाथ बंटाता था। अविनाश ने बताया कि बुधवार की सुबह आयुष दुकान की चाबी लेकर घर से निकला था। कुछ देर बाद वह क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा और मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। इससे उसका शरीर हो हिस्सों में बंट गया और मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास मौजूद लोगों ने घरवालों को सूचना दी। अविनाश का कहना है कि ऐसी कोई वजह नहीं थी, जिससे आयुष आत्महत्या जैसा कदम उठा ले। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि किसी बात पर पिता ने उसे डांट दिया था। शायद इसी से क्षुब्ध होकर आयुष ने जान दी है। अविनाश के दो बेटे हैं, जिनमें आयुष बड़ा था।