{"_id":"5fc67a198ebc3e74f56211b0","slug":"banda-news-banda-news-knp597426218","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से हो रहे सड़क हादसे, जा रहीं जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से हो रहे सड़क हादसे, जा रहीं जानें
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में हो रही मौतों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। पहली जनवरी से अब तक लगभग 150 लोगों की जान जा चुकी है। औसतन करीब ढाई दिन में एक मौत हुई। इनमें अधिकांश बाइक सवार हैं। इनकी मौतों की वजह सिर में गंभीर चोटें बनीं। इसी तरह घायलों का आंकड़ा भी लगभग 300 के पार है। अधिकतर दुर्घटनाएं में वाहन चालक की लापरवाही से हो रहे हैं।
सुरक्षित यातायात को लेकर लगातार की जा रही कवायदों/जागरुकता के बाद भी दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। यातायात नियमों का पालन कराने और हेलमेट/सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए अभियान चलाए गए। लेकिन इसका खास असर नहीं दिखा।
पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, सड़क हादसों में पहली जनवरी से अब तक 150 लोगों की मौत हुई। इनमें 136 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह लगभग 300 लोग घायल हुए हैं। इनमें 24 महिलाएं हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि सड़क हादसों में मौत पर 119 अभियोग पंजीकृत हुए हैं। घायलों के मामले में 155 केस पुलिस थानों/कोतवाली में दर्ज हैं। अन्य प्रकरणों में भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं।