{"_id":"5fc678a08ebc3e9ba81b1953","slug":"banda-news-banda-news-knp5974241199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार रिटायर्ड लिपिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार रिटायर्ड लिपिक की मौत
विज्ञापन
बांदा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के रिटायर्ड लिपिक की मौत हो गई। बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। मृतक के एक पुत्र की भी पिछले वर्ष सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।
बंबा रोड-244, कल्याणपुर (कानपुर) निवासी रामस्वरूप गुप्ता (63) पुत्र देवीदयाल अपने पुत्र राजू (35) के साथ बाइक पर सोमवार की शाम टोला कलां गांव से बबेरू जा रहे थे। निभौर गांव मोड़ के पास सामने से अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों दूर जा छिटके। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्र राजू की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
भाई इंगुवा (मरका) गांव निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि रामस्वरूप चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के सीड फर्म में लिपिक पद से तीन वर्ष पूर्व रिटायर्ड हुए थे। यहां काजीटोलां (बबेरू) में जमीन लेकर मकान बनवा रहे थे। शाम को लौटते समय हादसा हो गया। यह भी बताया कि रामस्वरूप के चार पुत्रों में पिछले वर्ष बड़े पुत्र अनिल गुप्ता की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।