फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Neighbor's wall collapsed, youth dies after being buried under rubble

Banda: पड़ोसी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत, मचा कोहराम

Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Banda: Neighbor's wall collapsed, youth dies after being buried under rubble
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : BANDA

बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के कसिया डेरा में दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। युवक खेतीबाड़ी के साथ ही मजदूरी भी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अमलोर गांव के मजरा कसिया डेरा निवासी रामगुलाम निषाद (32) रविवार की सुबह खेत से घर जा रहा था।

विज्ञापन


घर के पास पहुंचते ही पड़ोसी संतू निषाद की कच्ची दीवार ढह गई, रामगुलाम मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने जब तक बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई कल्लू ने बताया कि रामगुलाम पांच भाइयों में बड़ा था। उसके नाम 15 बिस्वा जमीन है।
विज्ञापन


वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। पति की मौत से मंजू बेसुध है। पिपरहरी ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह प्रिया और पूर्व प्रधान (रेहुंटा) प्रभु दयाल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों की सूचना पर लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आश्रितों की मदद के लिए रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों को भेजी है। खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल यह हादसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed