फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Naraini CHC superintendent fell, new superintendent should be posted in Baberu Bisanda and Kamasin

बांदा : नरैनी सीएचसी अधीक्षक पर गिरी गाज, बबेरू बिसंडा व कमासिन में नये अधीक्षक की हो तैनाती

Mon, 29 Aug 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Banda: Naraini CHC superintendent fell, new superintendent should be posted in Baberu Bisanda and Kamasin
बैठक को संबोधित करते डीएम अनुराग पटेल। साथ में सीडीओ व अन्य अधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। कोविड वैक्सिनेशन, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष्मान भारत, आरबीएस, टीकाकरण, मलेरिया के चल रहे कार्यक्रमों में नरैनी ब्लाक की प्रगति बेहद खराब रही।
विज्ञापन

इस पर डीएम अनुुराग पटेल ने सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव को सीएचसी अधीक्षक नरैनी को हटाने के निर्देश दिए वहीं टीकाकरण के मॉनीटरिंग डाटा की समीक्षा के दौरान ब्लॉक बबेरू, महुआ व नरैनी की प्रगति खराब पाये जाने पर डीएम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा की। जिसमें द्वारा तहसील पैलानी तथा बबेरू क्षेत्र के अधीक्षक, सीएचसी जसपुरा और बबेरू को संबंधित एसडीएम से संपर्क कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों के उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता कराये जाने हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम द्वारा डिप्थीरिया के कारण बच्चों की मृत्यु होने पर नाराजगी व्यक्त की। टीम गठित कर जांच कराने एवं उत्तरदायी कर्मचारी को सेवा से निस्काष्न की कार्यवाही कराये जाने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने आकांक्षी ब्लॉक बबेरू, बिसंडा तथा कमासिन में सुधार नहीं होने की स्थिति मे सीएमओ को अच्छा कार्य करने वाले चिकित्सकों को अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात करने हेतु निर्देशित किया।

इसकी सूचना तीन दिवस के अन्दर उपलब्ध कराने की बात कही। इसके साथ ही यहां तैनात सभी कर्मचारियों का तबादला करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा में नरैनी, महुआ, जसपुरा, तिंदवारी के इंडिकेटर्स काफी खराब हैं। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी से कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed