फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Monsoon kind on Mahoba, maximum rain in Mandal

महोबा पर मेहरबान मानसून, मंडल में सबसे अधिक बारिश

Sun, 18 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Banda: Monsoon kind on Mahoba, maximum rain in Mandal
17 बीएनडीपी 8- लबालब भरा बरियार बांध। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में मानसून का रुख अबकी कुछ बदला सा रहा है। महोबा जिले में हमेशा कम बारिश का रिकॉर्ड रहा है, लेकिन इस बार मानसून यहां सबसे ज्यादा मेहरबान है। मानसूनी मौसम के तीन महीनों की बारिश तो यही बता रही है। यहां मंडल में सर्वाधिक 79 फीसदी से भी ज्यादा पानी बरस चुका है। यहां के चार बड़े बांध लबालब हो चुके हैं, जबकि मंडल के 11 अन्य बांध अभी खाली हैं।
विज्ञापन

मानसून विदा होने में औपचारिक रूप से अभी एक माह बाकी है, लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार मानसून की विदाई 15 दिन पूर्व ही हो जाएगी। चित्रकूटधाम मंडल में कुल 15 बांध हैं। इनकी देखरेख और संचालन सिंचाई विभाग करता है। इन बांधों से चारों जिलों को सिंचाई और पीने का पानी मिलता है। आमतौर पर ये बांध पूरी क्षमता से नहीं भर पाते हैं।
विज्ञापन

इस कारण मंडल में पूरे साल पानी का संकट रहता है, लेकिन इस बार मानसून महोबा में अपना इतिहास पलटता दिख रहा है। 15 जून से शुरू हुए मानसूनी मौसम के तीन महीनों में महोबा में सर्वाधिक 637 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो यहां होने वाली औसत बारिश की 79 फीसदी है, जबकि मंडल के तीन अन्य जिलों में औसत से बहुत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने महोबा के चार बड़े बांधों को उनकी क्षमता के मुताबिक 100 प्रतिशत लबालब कर दिया है। सिंचाई विभाग के रिपोर्ट के अनुसार महोबा के अर्जुन बांध, चंद्रावल बांध, कबरई बांध और लहचूरा बांध शत प्रतिशत भर चुके हैं।
मंडल के चारों जिलों में बारिश की स्थिति
जिला बारिश प्रतिशत
बांदा 596.90 मिमी 72
चित्रकूट 404 मिमी 48.67
महोबा 637 मिमी 79
हमीरपुर 526 मिमी 65
मंडल की औसत बारिश - 817 मिमी।
अब तक हुई औसत बारिश 508 मिमी (66 प्रतिशत)।
चित्रकूटधाम मंडल में बांधों की स्थिति
बांध भरने का प्रतिशत बारिश मिमी
गंगऊ (छतरपुर) 58 891
रंनगवां ( छतरपुर) 56 559
बरियारपुर (पन्ना) 60 329
ओहन (चित्रकूट ) 15 319
बरुआ (चित्रकूट) 20 458
गुंता (चित्रकूट ) 59 250
रसिन ( चित्रकूट) 83 410
अर्जुन (महोबा) 100 402
चंद्रावल (महोबा) 100 321
कबरई ( महोबा ) 100 522
मझगवां (महोबा) 25 371
उर्मिल ( महोबा) 22 471
लहचूरा ( महोबा) 100 521
बघोलाबारी (महोबा) 30 265
मौदहा ( हमीरपुर) 96 714
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed