{"_id":"631b8367b289bd32f077f117","slug":"banda-memorandum-submitted-by-bhakiyu-after-meeting-in-baberu-and-atarra-banda-news-knp7172734168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : बबेरू और अतर्रा में भाकियू ने बैठक कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : बबेरू और अतर्रा में भाकियू ने बैठक कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू/अतर्रा । भारतीय किसान यूनियन बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल की अगुवाई में खंड विकास अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी को किसानों ने चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। उधर, बिसंडा ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने मासिक बैठक कर किसानों की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि अन्ना मवेशियों को गोशाला में संरक्षित किया जाए। सहकारी समितियों में उवर्रक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराकर निर्धारित रेट पर दिया जाए। प्राइवेट दुकानों पर दर से अधिक बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाए। अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए। लो वोल्टेज की वजह से किसानों के ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे। आदि मांगों शामिल रहीं।
ज्ञापन देने के दौरान कमलनयन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष बच्छराज यादव, अरविंद कुमार, केसु कुमार पटेल, देशराज साहू, राजकरन, सूर्यपाल, रामकरन कुशवाहा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को बिसंडा में मासिक पंचायत बैठक का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन जिला महासचिव अवधेश सिंह पटेल की अगुवाई में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बिसंडा फीडर से जुड़े गांवों व मजरों में हो रही विद्युत कटौती पर रोक लगाने का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया। ज्ञापन देने में कमलेश, मेवालाल, रामगोपाल, सूबेदार खां, शिवबरन विश्वकर्मा, रामरूप सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।