फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Masked miscreants looted Rs 52600 from LIC agent

नकाबपोश बदमाशों ने एलआईसी एजेंट से 52600 रुपये लूटे

Mon, 17 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Banda: Masked miscreants looted Rs 52600 from LIC agent
फोटो- 17 बीएनडीपी- 22 सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश। - फोटो : BANDA
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार में दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एलआईसी एजेंट से 52600 रुपये लूट लिए। रुपयों का बैग बचाने के लिए एजेंट से कुछ देर बदमाश झीना झपटी करते रहे। इस दौरान अन्य लोग भी पहुंचे जिन्हें धक्का देकर बदमाश भाग निकले। घटना स्थल के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के स्टेशन रोड निवासी एलआईसी एजेंट चंद्रभान गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि सोमवार को दोपहर वह साइकिल से प्रतिदिन की तरह बीमाधारकों से क़िस्तों का 52,600 रुपये बैग में रखकर चौकबाजार की एक किराना दुकान पर पहुंचा था। रुपयों वाला बैग साइकिल के हैंडल में लटका था।
विज्ञापन

इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और बैग छीनने लगे। बताया कि बैग बचाने के लिए उसकी बदमाशों के साथ छीना झपटी होने लगी तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। तो बैग छीनकर लोगों को धक्का देते हुए बदमाश बाइक से भाग निकले। पीड़ित ने बताया बैग में रुपयों के साथ बैंक की चेक बुक, पासबुक व अन्य जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन थाना क्षेत्र के चारों रोड नाकों पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाशों की तस्वीर कैद मिली है। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने दो टीमें गठित कर दी हैं।

फोटो- 17 बीएनडीपी- 21 एलआईसी एजेंट

फोटो- 17 बीएनडीपी- 21 एलआईसी एजेंट- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed