{"_id":"604b955a6e0fd5303701c655","slug":"banda-male-leopard-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: सड़क हादसे में नर तेंदुए की मौत, पन्ना टाइगर रिजर्व से गुजरे स्टेट हाईवे पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: सड़क हादसे में नर तेंदुए की मौत, पन्ना टाइगर रिजर्व से गुजरे स्टेट हाईवे पर हादसा
Fri, 12 Mar 2021 09:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
मृत तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
बांदा में सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क से गुजरे पन्ना-छतरपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से नर तेंदुए की मौत हो गई। विभाग ने तेंदुए की उम्र लगभग 13 वर्ष बताई है। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने अपनी देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराकर गड्ढे में दफन करवाया।
पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क के अफसरों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वन परिक्षेत्र मंडला की बीट खिला चौकी में वन्य जीव संरक्षण के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाईवे पर वन्य जीवों के सड़क हादसे में मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मरे नर तेंदुए की मौत के अलावा भी कई वन जीव सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं।
वन्य जीव तेंदुए के शव को वन क्षेत्र में घसीट ले गए थे। पार्क गश्ती दल ने जब तेंदुए का शव का देखा तो इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि उप संचालक, सहायक संचालक मंडला, वन्य प्राणी चिकित्सक व परिक्षेत्र अधिकारी मंडला मौके पर पहुंचे। वन्य प्राणी चिकित्सक ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। मुख्य वन संरक्षक वृत्त छतरपुर सहित अन्य वन अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए के शव को गड्ढे में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
चार माह पूर्व बाघिन की हुई थी मौत
पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क से होकर गुजरे हाईवे में चार माह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघिन की मौत हो चुकी है। सड़क हादसों में वन्य जीवों की मौत के सर्वाधिक मामले पन्ना-छतरपुर, पन्ना-अमानगंज एवं पन्ना अजयगढ़ मार्ग पर होते हैं। इन मार्गों के दोनों तरफ दूर तक घना जंगल है। इन पर भारी वाहन गुजरते हैं। पूर्व में बाघिन की मौत भी पन्ना-अमानगंज मार्ग पर अकोला के पास स्थित नाला की पुलिया पर हुई थी।