{"_id":"637fb756f1c0c446e9381ebb","slug":"banda-laborer-dies-due-to-vehicle-collision-banda-news-knp730063275","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
फोटो- 28 बीएनडीपी-01
- फोटो : BANDA
नरैनी (बांदा)। कपड़े की दुकान से मजदूरी करके घर लौट रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के बरुआ कालिंजर निवासी देवराज (45) बुधवार की देर शाम बाइक से नरैनी से गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल और वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवराज हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। भतीजे मातादीन ने बताया देवराज नरैनी कस्बे में राज नारायण गुप्ता की कपड़े की दुकान में नौकरी करते थे। नरैनी से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।