फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda junction to get new trains soon

बांदा जंक्शन को जल्द मिलेंगी और नई ट्रेनें

Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Banda junction to get new trains soon
Banda junction to get new trains soon - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने कहा है कि बांदा होकर लखनऊ और कानपुर के लिए नई ट्रेनें प्रस्तावित हैं। दिव्यांगों के लिए ओवरब्रिज में लिफ्ट की व्यवस्था होगी। निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाएगी। वह शुक्रवार को यहां कुछ देर के निरीक्षण में आए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 11 बजे अपनी विशेष ट्रेन से आए महाप्रबंधक ने रेलवे परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मानक के मुताबिक निर्माण के लिए आगाह किया। आरपीएफ थाने में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम व जीआरपी थाने के पास वेतन कार्यालय में कर्मचारी शिकायत प्रकोष्ठ का उद्घाटन किया। रेलवे अस्पताल का निरीक्षण कर मशीनों व नवनिर्मित कार्यों को देखा और फीता काटकर उद्घाटन किया। केवटरा अंडरपास का मार्ग जर्जर व गड्ढ़ायुक्त होने की शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया। महाप्रबंधक ने केन नदी पर बने रेलवे पुल का भी निरीक्षण किया। डीआरएम, झांसी संदीप माथुर, मुख्य संरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एमएन ओझा, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक जीतेंद्र कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कुंदन कुमार, मुख्य परिचालन प्रबंधक रवी वलूरी, सीटीआरओ शरद मेहता, पीआरओ मनोज कुमार (झांसी), मुख्य चिकित्सा निेदशक डॉ. आनंद टंडन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आभा जैन, वरिष्ठ मंडल अभियंता रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत, वरिष्ठ मंडल अभियंता यात्रिंक मंटूर लाल घोस, मंडल अभियंता विद्युत भीमराव धन्ना, स्टेशन अधीक्षक एसके कुशवाहा, जीआरपी इंस्पेक्टर रामबरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट...
पत्रकारों से कतराते रहे जीएम
जीएम का पूरा निरीक्षण औपचारिकता में गुजरा। पूरे निरीक्षण में वह सिर्फ अधिकारियों को सलाह ही देते नजर आए। पत्रकारों ने खामियां बताने का प्रयास किया तो उसे नजरअंदाज करते रहे। बाद में पांच मिनट के लिए बातचीत की तो अपनी बात कहकर आगे बढ़ गए। बोले सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
सजा की जगह ईनाम दे गए जीएम
रेलवे स्टेशन में कराए गए निर्माण कार्यों की खामियों पर कोई तवव्जों दिए बगैर जीएम ने अधिकारियों 10 हजार रुपये पुरस्कार दे दिए। उन्हें न तो पैनल इंटर लाकिंग भवन की दरारें नजर आई और न ही अन्य खामियां। जीएम को बांदा स्टेशन में सबकुछ सही और व्यवस्थित दिखा।

इनसेट...
चिकित्सालय में लगा स्वास्थ्य मेला
रेलवे चिकित्सालय में स्वास्थ चिकित्सा मेला लगा। डा. प्रज्ञा, डा. टीआर सरसैया, डा. अनुज, डा. ने तीन दर्जन मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं आदि वितरित की। रेलवे अस्पताल के चिकित्साधिकारी राहुल उपाध्याय ने बताया कि शिविर में जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed