{"_id":"6318eb0c32a83c124b4ca2de","slug":"banda-jitendra-and-laxmi-topped-in-100-meters-banda-news-knp716937380","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : 100 मीटर में जितेंद्र और लक्ष्मी रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : 100 मीटर में जितेंद्र और लक्ष्मी रहीं अव्वल
विज्ञापन
कमासिन। युवा कल्याण विभाग ने कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव में खंड स्तरीय खुली आयु वर्ग ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की। 100 मीटर दौड़ में जितेंद्र कुमार प्रथम, इंद्रजीत द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में जितेंद्र कुमार प्रथम, अभिमन्यु द्वितीय रहे।
लंबी कूद में मोहित प्रथम, समरजीत द्वितीय रहे। ऊंची कूद में लक्ष्मीकांत प्रथम, सर्वेश कुमार द्वितीय, 55 किलो वर्ग कुश्ती में रुद्रप्रताप सिंह और 50 किलोग्राम में पुष्पराज ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी देवी प्रथम, शिवानी द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में शांति देवी प्रथम, रक्षिका द्वितीय रहीं। लंबी कूद में शांति देवी प्रथम, गुड़िया देवी द्वितीय रहीं। डिस्कस थ्रो में आरती प्रथम, गुड़िया द्वितीय रहीं।
कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में वीरा गांव की टीम विजेता और कोर्रा बुर्जुग गांव की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल मैच में कोर्रा बुर्जुग गांव की टीम विजेता और बिनवट उप विजेता रही। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार चतुर्वेदी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख रविंद्र कुमार गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र, प्रबंधक आर्यावर्त बैंक शाखा बेर्रांव राजेश कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी सतीश कुमार रहे। निर्णायक विनय सिंह, राजेेंद्र यादव, महेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि रहे। संचालन उमानंद सिंह ने किया।