{"_id":"63694cd1413bd6092c054ead","slug":"banda-irrigation-department-worker-was-beaten-up-by-running-banda-news-knp727114426","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के कर्मी को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के कर्मी को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
कचहरी चौराहे में सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी को पीटते युवक।
- फोटो : BANDA
बांदा। अति व्यस्त इलाके कचहरी चौराहे पर सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी को दो युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश की। लगभग आधा घंटा हंगामे की नौबत रही। राहगीरों के हस्तक्षेप पर आरोपी युवक भाग निकले। मामला सट्टा में लेन-देन का विवाद बताया गया है।
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे कचहरी चौराहा पर तमाशबीनों की भीड़ लगी थी। तीन युवक लगभग 32 वर्षीय युवक को डंडे से पीट रहे थे, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं जुटा रहा था। आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे।
तभी वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया। सिविल लाइन चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग निकले। पिटाई में घायल युवक ने अपना नाम सुनील कुमार (अलीगंज) बताया।
विज्ञापन
यह भी बताया कि वह सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। सट्टा में कुछ रुपये का लेन-देन बाकी है। आरोपी रुपये वसूलने आए थे। अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को तहरीर नहीं दी।