फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: If the number of students is less then the salary of the staff of two schools stopped

Banda News: छात्र संख्या कम मिली तो दो स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोका

Sun, 04 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Banda: If the number of students is less then the salary of the staff of two schools stopped
बांदा। दो स्कूलों में छात्र संख्या कम मिलने और गंदगी से खफा बीएसए ने पूरे स्कूल स्टाफ का दिसंबर माह का वेतन व मानदेय रोकने के आदेश दिए हैं। शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और छात्र संख्या शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बड़ोखर खुर्द और नरैनी ब्लाक के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। बड़ोखर खुर्द ब्लाक के भिम्मा का पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 51 छात्र पंजीकृत थे। लेकिन मौके पर सिर्फ 11 छात्र मिले। स्कूल परिसर में गंदगी और चहारदीवारी टूटी मिली।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक जगभान सिंह और सहायक अध्यापक जैन फात्मा अवकाश पर मिले। अव्यवस्थाओं से नाराज बीएसए ने पूरे स्टाफ का दिसंबर माह का वेतन-मानदेय रोक दिया है। इसी तरह नरैनी (नवीन क्षेत्र) में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 79 छात्रों में सिर्फ 17 उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड-डे मील में गुणवत्ता नहीं मिली। बच्चों को फल व दूध का वितरण नहीं किया गया। स्कूल परिसर में गंदगी मिली। बीएसए ने पूरे स्टाफ का दिसंबर माह का वेतन-मानदेय रोक दिया है। साथ ही स्कूल में सुधार न होने तक आदेश प्रभावी रहने के निर्देश दिए हैं।

इनके अलावा बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, चिल्ली (कंपोजिट) व कुलकुम्हारी, प्राथमिक विद्यालय, कुलकुम्हारी (बड़ोखर), पटेल नगर (नरैनी) और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नरैनी का भी निरीक्षण किया। लेकिन यहां उन्हें सब ठीकठाक मिला। छात्र संख्या ठीक मिली। स्टाफ उपस्थित मिला। बीएसए ने छात्र संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि शिक्षा में गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed