फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda hottest? temperature exceeded 48 degrees

तापमान 48.6 डिग्री पर पहुंचा

Tue, 09 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 09 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banda hottest? temperature exceeded 48 degrees

गर्मी एक और पायदान ऊपर चढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 47.6 था वो मंगलवार 48.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में बांदा सबसे गर्म रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से चलीं गर्म हवाओं के थपेड़े दोपहर को असहनीय हो गए। न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रिकार्ड किया गया। उस पर बिजली न रहने से लोग बिलबिला उठे।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मौसम पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बुंदेलखंड में बांदा जनपद सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम 48.6 डिग्री तापमान रहा। हमीरपुर में अधिकतम 46.8 और न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चित्रकूट में 47 व 33 और महोबा में अधिकतम 47.4 और न्यूनतम 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


उधर, काशीराम विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएस खान के मुताबिक गर्मी अभी और झुलसाएगी। इस साल तापमान कई सालों के रिकार्ड को ध्वस्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आर्द्रता 49 से 16 फीसदी आंकी गई। हालांकि बीच-बीच बदली भी रही, लेकिन यह गर्मी और लू से राहत नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवेशियों पर भी हीट स्ट्रोक का खतरा
बांदा। जून माह में ज्यादातर मवेशी अन्ना हो जाते हैं। उन्हें कोई ठंडा स्थान नहीं मिलता और लू-धूप में इधर-उधर भटकते हैं। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. महेश कुमार के मुताबिक मवेशियों में हीट स्ट्रोक का खतरा है।


पशु पालक दुधारू जानवरों को दोपहर में छुट्टा न छोड़ें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। दोपहर में घर में ही बांधें। चिकित्सक के मुताबिक इस समय जिले के पशु अस्पतालों में हर रोज करीब आधा सैकड़ा मवेशी ऐसे आ रहे हैं, जो गर्मी के शिकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed