फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda has appointed ombudsman scheme

बांदा में नियुक्त होंगे मनरेगा लोकपाल

Sun, 10 Jan 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 10 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Banda has appointed ombudsman scheme

बांदा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार

विज्ञापन
गारंटी योजना (मनरेगा) में जनपद स्तर पर लोकपाल नियुक्ति करने की लंबे अर्से से चल रही मांग अंतत: पूरी हो गई।

प्रदेश के आठ जनपदों में लोकपाल नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी गई है। ये लोकपाल 26 जनपदों में मनरेगा के कार्यों पर नजर रखेंगे। योजना के राज्य स्तरीय प्रकोष्ठ ने गैर राजनीतिक और निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले लोगों से 15 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित मनरेगा में धांधली और भ्रष्टाचार की शिकायतें आम हैं। इन पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर लोकपालों की नियुक्ति विभिन्न राजनीतिक और अन्य संगठन करते रहे हैं।

अब केंद्र और राज्य सरकार ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। प्रदेश के आठ जनपदों में लोकपाल नियुक्त किए जा रहे हैं। इनमें बांदा, गोंडा, मुरादाबाद, अलीगढ़, उन्नाव, कासगंज, लखनऊ और शाहजहांपुर शामिल हैं।

बांदा जनपद में नियुक्त होने वाले लोकपाल बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर पर नजर रखेंगे। बुंदेलखंड के इन चारों जनपदों को बांदा के लोकपाल से संबद्ध किया गया है।

प्रदेश के रोजगार गारंटी आयुक्त ने इस बारे में सूचना जारी करते हुए लोकायुक्त पद पर चयन के लिए आवेदन मांगे हैं। शर्तों में यह शामिल है कि इस पद के लिए वही पात्र होंगे, जिनकी ख्याति सामाजिक क्षेत्रों में अच्छी हो।

ईमानदार हों और गैर राजनीतिक हों। सार्वजनिक प्रशासन, विधि, शिक्षा, सामाजिक कार्य और प्रबंधन क्षेत्र में कम से 20 वर्ष का अनुभव हो। राजनैतिक आधार या राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं होना चाहिए।

प्रतिबंधित संगठन का सदस्य भी न हो। लोकपाल की अधिकतम आयु 68 वर्ष होगी। आवेदन 15 फरवरी तक लखनऊ स्थित मनरेगा के राज्य स्तरीय प्रकोष्ठ में किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed