{"_id":"6acce1b0ccdff6d54a0783e3","slug":"banda-teacher-booked-for-alleged-misdeeds-of-7-year-old-schoolgirl-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: सात वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मैहर यात्रा से लौटने पर परिजनों को बताई घटना, शिक्षक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: सात वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मैहर यात्रा से लौटने पर परिजनों को बताई घटना, शिक्षक पर रिपोर्ट
Mon, 12 Oct 2026 07:04 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/आईस्टॉक
बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा ने स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना आठ अक्तूबर की बताई गई है। मैहर की पैदल यात्रा से लौटने पर बालिका ने अपने माता-पिता को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बालिका के बयान दर्ज कराने और मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पिता के अनुसार वह छह अक्तूबर को पत्नी के साथ मैहर में दर्शन करने के लिए पैदल यात्रा पर गया था। घर पर बेटी अपनी दादी और बड़ी मां की देखरेख में थी। आठ अक्तूबर को बालिका गांव के स्कूल में पढ़ने गई थी। आरोप है कि वहां तैनात शिक्षक पुष्पराज वर्मा उसे अपने कार्यालय में बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में बालिका ने तत्काल परिजनों को जानकारी नहीं दी। 10 अक्तूबर को माता-पिता के घर लौटने पर उसने उन्हें आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने बदौसा थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बदौसा राजेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने स्कूल पहुंचकर अन्य शिक्षकों और रसोइया सहित स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन किसी ने घटना की पुष्टि नहीं की। जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित शिक्षक बच्चों की पिटाई करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बालिका के बयान दर्ज कराने और मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन