फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Grocery businessman troubled by illness commits suicide

बीमारी से परेशान किराना व्यवसायी ने आत्महत्या की

Mon, 17 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Banda: Grocery businessman troubled by illness commits suicide
बांदा। बीमारी से परेशान किराना दुकानदार ने आत्महत्या कर ली। कमरे में रस्सी के फंदे पर उसका शव लटका मिला। घटना की सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव के भज्जू पुरवा निवासी शिवकुमार (32) पुत्र श्रीकेशन का शव सोमवार को सुबह कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उसके साले सतीश ने शव देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई रावेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घटना के समय पत्नी मीना और उसके तीन पुत्र व साला दूसरे कमरे में सो रहे थे। शव बगल के कमरे में मिला। मृतक शिवकुमार घर पर ही किराना की दुकान किए था। वह हलवाई का भी काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 15 दिन से उसके पेट व कमर में दर्द था। जिसका इलाज चल रहा था। आराम नहीं मिलने से परेशान था। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। प्रथम दृष्टया बीमारी से परेशान होकर जान देना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed