फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda got radiologist

रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की बढ़ी उम्मीद

Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Banda got radiologist
Banda got radiologist - फोटो : BANDA
बांदा। महिला और पुरुष जिला अस्पताल को एक रेडियोलॉजिस्ट मिल गया है। इसी सप्ताह तैनाती हो जाएगी। जिला पुरुष अस्पताल में रोजाना 15 से 20 और महिला अस्पताल में लगभग 20 से 25 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं। अस्थायी व्यवस्था के तहत महोबा के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुरेश कुमार को प्रत्येक सप्ताह तीन दिन के लिए संबद्ध किया गया है, लेकिन वह अक्सर आ नहीं पाते।
विज्ञापन

मरीजों को प्राइवेट केंद्रों पर 600 रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे कराने पड़ रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी से हो रही दुश्वारियों को ’अमर उजाला’ ने मुद्दा बनाया तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सुध ली।
विज्ञापन

अपर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. नरेश सिंह तोमर ने बताया कि चित्रकूट में दो रेडियोलॉजिस्ट हैं। इनमें से एक रेडियोलॉजिस्ट का बांदा स्थानांतरण किया जाएगा। महिला-पुरुष मरीजों को सरकारी सेवा का पूरा लाभ मिले, इसके लिए नए रेडियोलॉजिस्ट को तीन दिन पुरुष और तीन दिन महिला अस्पताल में ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

Banda got radiologist

Banda got radiologist- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed