{"_id":"62fbe50de866704ff72aee1e","slug":"banda-girlfriend-called-and-family-members-cut-her-with-an-ax-revealing-the-murder-of-missing-sweeper-three-months-ago-banda-news-knp7130730112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : प्रेमिका ने बुलाया और परिजनों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, तीन माह पूर्व लापता सफाई कर्मी की हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : प्रेमिका ने बुलाया और परिजनों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, तीन माह पूर्व लापता सफाई कर्मी की हत्या का खुलासा
विज्ञापन
सफाई कर्मी की हत्या में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : BANDA
बांदा। तीन माह पूर्व लापता हुए सफाई कर्मी की हत्या में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या की पृष्ठ भूमि में प्रेम प्रसंग सामने आया है। शराब पिलाकर सफाई कर्मी को कुल्हाड़ियों से टुकड़े-टुकड़े कर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस को कंकाल मिले हैं। मंगलवार को कंकाल का पोस्टमार्टम कराया गया है। डीएनए जांच के लिए हड्डी का नमूना सील किया गया।
मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव का सफाई कर्मी धीरू (22) पुत्र गयादीन 13 मई को लापता हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई थी। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने मीडिया को बताया कि शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने इस हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो फरार हैं।
इनकी निशानदेही पर धीरू का कंकाल और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक धीरू का बांदा शहर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी युवती ने 13 मई को फोन कर धीरू को अपने घर बुलाया और उसे शराब पिलाकर युवती के पिता व अन्य परिजनों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शव कई टुकड़ों में करके मनीपुर के पास नाले में दफना दिया। उसकी बाइक अतर्रा के पास लावारिस छोड़ दी और मोबाइल फेंक दिया। पुलिस बाइक पहले ही बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में कोतवाली नगर के पड़ुई गांव निवासी छोटू और उसका पिता कल्लू श्रीवास, मर्दन नाका निवासी सुनील श्रीवास और खुटला रहुनिया निवासी दिनेश शामिल हैं। इनके अलावा सुनील श्रीवास की पत्नी प्रेमवती और कल्लू का पुत्र दादूराम फरार हैं। घटना का पर्दाफाश कर गिरफ्तारी करने वालों में एसओजी प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, एसआई अनिल कुमार सिंह, प्रेम पाल सिंह, मयंक सिंह चंदेल सहित एक दर्जन पुलिस कर्मी शामिल रहे।