{"_id":"63485c3bfd83b94cc24d7ed0","slug":"banda-girl-s-body-found-hanging-on-tree-in-nanihal-banda-news-knp7231154112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
बदौसा। ननिहाल में युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुआ गांव निवासी पप्पू मिश्रा की पुत्री पुष्पा (19) बचपन से बदौसा थाना क्षेत्र के तरसूमा गांव स्थित ननिहाल में रह रही थी। बुधवार को दोपहर पुष्पा अपने ममेरे भाइयों को खाना देने के लिए खेत पर गई थी, लेकिन वह देर तक घर नहीं लौटी।
मामी मन्नू पत्नी श्रवण तिवारी ने ढूंढा तो उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर नीम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। उसने परिजनों को सूचना दी। मामा श्रवण तिवारी ने पेड़ पर चढ़कर फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने पुष्पा के पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी।
बदौसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों व आसपास खेत में मौजूद किसानों से पूछताछ की। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। मामा श्रवण ने बताया कि पेड़ की ऊंचाई बमुश्किल 15 फीट है। पुष्पा पेड़ पर चढ़ना जानती थी। उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी।