फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Gautam in race and Sudhir first in three thousand

दौड़ में गौतम और तीन हजार में सुधीर प्रथम

Sun, 30 Oct 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Banda: Gautam in race and Sudhir first in three thousand
फोटो 29 बीएनडीपी 13- पुलिस लाइन में भाला फेकता छात्र। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। 66वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया। बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में आर्यकन्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

5,000 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के गौतम यादव प्रथम और रोहित कुमार द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में ओमर वैश्य की पूर्वी प्रथम, आर्यकन्या की रजनी द्वितीय रहीं। 3,000 मीटर की दौड़ में जूनियर बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के सुधीर कुमार प्रथम, भागवत प्रसाद के ओमप्रकाश द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में आर्यकन्या की साधना प्रथम, आर्यकन्या की ममता द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में जूनियर बालिका वर्ग में आर्यकन्या की साधना प्रथम, भागवत प्रसाद की वंदना द्वितीय रहीं। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ में जीजीआईसी की कनिष्का प्रथम और आर्यकन्या की संध्या द्वितीय रहीं। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के सुधीर कुमार प्रथम और शोभित द्वितीय रहे। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के गौतम यादव प्रथम और अर्जुन द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के अनूप सिंह प्रथम और अंकित तिवारी द्वितीय रहे। 200 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में आदर्श बजरंग विद्यालय के शिवम सिंह और भागवत प्रसाद के सनी यादव द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में जीजीआईसी की अनीसा प्रथम और आर्यकन्या की जानकी यादव द्वितीय रहीं।

फोटो 29 बीएनडीपी 14- बाधा दौड़ में भाग लेता प्रतिभागी। संवाद

फोटो 29 बीएनडीपी 14- बाधा दौड़ में भाग लेता प्रतिभागी। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed