Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Four couples separated from each other, then reunited in court

एक दूसरे से जुदा चार जोड़े फिर न्यायालय में हुए एक

Sun, 13 Nov 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Banda: Four couples separated from each other, then reunited in court
फीता काटकर लोक अदालत की शुरुआत करते न्यायिक अधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। मामूली कहा सुनी से तलाक के मुहाने पर जा पहुंचे चार पति-पत्नी को पारिवारिक न्यायालय ने समझा-बुझाकर मिला दिया। जोड़ों ने एक बार फिर एक-दूसरे को माला पहनाकर जीवन भर साथ-साथ रहने की कसम खाई। न्यायालय पुनर्मिलन का साक्षी बना और उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद मुख्यालय सहित तहसीलों में आयोजित लोक अदालत में 37 पारिवारिक वादों सहित विभिन्न प्रकृति के 71,222 वादों का निस्तारण किया गया।
जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने विभिन्न प्रकृति के 18 वाद निस्तारित कर अर्थ दंड लगाया। मोटर दुर्घटना दावा अधिग्रहण के पीठासीन अधिकारी ने 34 वादों का निस्तारण कर 79 लाख 90 हजार पीड़ित पक्ष को दिलाए। पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने पिछले कई सालों से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को समझा बुझाकर कर खत्म करा दिया।
विज्ञापन

सभी साथ रहने के लिए राजी हो गए। मनीषा (पचुल्ला)-आशीष (जसपुरा), कुसुम अनुरागी (जमालपुर)-हीरालाल (जसपुरा), श्रीदेवी (जमालपुर)-शिवदास (बिसंडा), संतोषी नरैनी-हरीशंकर महोबा ने न्यायालय में ही एक-दूसरे को माला पहनाकर जीवन भर साथ रहने की कसम खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 33 अन्य पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। प्रथम अपर जिला जज अशरफ अंसारी ने पांच, अपर जिला जज (एससीएसटी) ने तीन, अपर जिला जज (ईसी एक्ट) ने विद्युत अधिनियम के 138 वाद निस्तारित किए।

सीजेएम हेमंत कुमार ने 626, सिविल जज सीनियर डिवीजन अंजू ने उत्तराधिकार के 123, प्रथम अपर सीजेएम नदीम अनवर ने 276, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिह ने 19, सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुजा सिंह ने 55, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम सौम्या मिश्रा ने 85, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन शालिनी ने 46, सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय मनीषा साहू ने 72, सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम अभय कुमार ने 33 मामले निस्तारित किए। इसके अलावा सिविल जज बबेरू सौरभ, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कौशल किशोर प्रजापति, लोक अदालत कमलेश दुबे आदि ने भी मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed