फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Father buried the newborn in a water-filled drain, police caught the father on the information of neighbors

बांदा : नवजात शिशु को पिता ने पानी भरी नाली में दफनाया, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पिता को पकड़ा

Wed, 17 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Banda: Father buried the newborn in a water-filled drain, police caught the father on the information of neighbors
नवजात का शव बरामद होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता। - फोटो : BANDA
नरैनी। एक सप्ताह के नवजात शिशु को पिता ने खेत में पानी भरी नाली में दफना दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया, उसी से पानी में छिपा शव तलाश कराया। दो डॉक्टरों के पैनल की ओर से किए गए पोस्टमार्टम में मृत अवस्था में जल समाधि दिए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के सरांय जदीद गांव की है। सुबह करीब पांच बजे गांव के लोगों ने वृद्ध जलालुद्दीन को अपने सात दिन के नवजात पुत्र को एक खेत में बह रही नाली में जल समाधि करते देख लिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जलालुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर घर से लगभग 300 मीटर दूर एक खेत में पानी भरी नाली से बच्चे को बरामद किया। तत्काल सीएचसी लाया गया यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जलालुद्दीन की पत्नी मैना ने बताया कि सोमवार की रात बच्चे को बुखार था। उसने पति जलालुद्दीन से दवा लाने को कहा, लेकिन वह नहीं गया। सुबह बच्चा नदारद मिला। इस पर मैना ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। इसी बीच शक के आधार पर लोगों ने जलालुद्दीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके बच्चे को बुखार था। बाद में शरीर ठंडा पड़ गया। उसे मृत समझकर चुपचाप खेत की नाली में दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने किया है। इसमें पता चला है कि बच्चे की मौत किसी बीमारी से हो गई थी। मृत अवस्था में दफन किया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed