फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Entry of 'Lumpy' via MP, three cows infected, cattle were cured due to simple treatment of veterinarians

बांदा : एमपी के रास्ते ‘लंपी’ का प्रवेश, तीन गोवंश संक्रमित, पशु चिकित्सकों के साधारण इलाज से गोवंश हुए ठीक

Wed, 17 Aug 2022 05:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Banda: Entry of 'Lumpy' via MP, three cows infected, cattle were cured due to simple treatment of veterinarians
बांदा। मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के रास्ते से लंपी रोग ने बुंदेलखंड में भी दस्तक दे दी है। चित्रकूटधाम मंडल के 1.48 लाख गोवंशों पर खतरा मंडराने लगा है। बीते कुछ दिनों में तीन गोवंश लंपी रोग की चपेट में आ गए हैं। कई गायों का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

जुरेड़ी, तहला, मोडी बाबा और करतल समेत कई गांवों में गोवंशों में लंपी त्वचा रोग मिला है। उप पशु निदेशक मनोज कुमार अवस्थी का कहना है कि लंपी स्किन डिजीज के मामले एमपी के कई जिलों में मिले हैं। मंडल में अभी तीन गोवंश लंपी से बीमार मिले हैं। इनका इलाज करके ठीक किया जा चुका है। बुंदेलखंड में अभी ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसको लेकर सभी पशु चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

लंपी बीमारी के लक्षण
- गायों में पहले तेज बुखार आता है।
- त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं।
- फोड़े और घाव बन जाते हैं।
- जानवरों की मौत तक हो जाती है।
ऐसे करें पशुओं का बचाव
- पशुओं को साफ-सुथरी जगह पर बांधें।
- त्वचा पर दाग धब्बे या फोड़े दिखें तो डॉक्टर को दिखाएं।
- संक्रमण को रोकने के लिए एंटीबायोटिक 6-7 दिन तक प्रयोग करें।
- पशुओं को क्वारंटीन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed