फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Eight more dengue patients found

Banda News: डेंगू के आठ और केस मिले

Wed, 23 Nov 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Banda: Eight more dengue patients found
बांदा। जिला अस्पताल में बुधवार को आठ डेंगू पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कराया गया। जिले में डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या अब 129 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 12 सदस्यीय टीम छावनी, खुटला, जैन धर्मशाला, छोटी बाजार, गूलर नाका, क्योटरा, खुटला में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान अधिकतर सीमेंट की टंकी, फ्रिज की कंडेशन ट्रे, कूलर में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए हैं। टीम ने 221 घरों का निरीक्षण किया। इनमें पांच परिवारों को नोटिस दी गई।
सामान्य बुखार होने पर नजदीक के राजकीय चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच कराई जाए।
- घरों के कूलर, बाल्टी, घड़े और ड्रम का पानी साप्ताहिक अंतराल में बदलते रहें।
- घर के आसपास और गड्ढों में पानी एकत्रित न होने दें। पानी एकत्रित होने वाले स्थानों पर मिट्टी से भर दें।
-सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। शरीर पर मच्छर निरोधक क्रीम, नीम, सरसों के तेल का लेप खुले भागों में लगाएं।
ये न करें
- घर के आसपास छत व आंगन में पड़े पुराने बर्तन, टायर, कूलर, फूलदान, गमले में पानी एकत्रित न होने दें।
-घर में यदि बुखार का रोगी है तो बिना मच्छरदानी के न रहने दें।
-बुखार का रोगी बिना रक्त की जांच कराए दवा का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed