फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Due to lack of vaccine, the Gallaghotu campaign is dying, 52 percent of the animals have been vaccinated in a month

बांदा : वैक्सीन की कमी से दमतोड़ रहा गलाघोटू अभियान, एक माह में 52 फीसदी पशुओं का हुआ टीकाकरण

Thu, 04 Aug 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Banda: Due to lack of vaccine, the Gallaghotu campaign is dying, 52 percent of the animals have been vaccinated in a month
बांदा। पशुओं की जानलेवा बीमारी गलाघोटू की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान दम तोड़ रहा है। जुलाई बीत जाने के बाद भी शत प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण नहीं हो सका। विभाग इसके लिए वैक्सीन की कमी बता रहा है। बरसात के दिनों में पशुओं की संक्रामक बीमारी ‘गलाघोटू’ के बचाव के लिए मई, जून में टीकाकरण हो जाना चाहिए, लेकिन इस वर्ष जुलाई माह में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में 14,84,000 पशुओं को टीकाकरण किया जाना है, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद 6,40,420 (52 फीसदी) पशुओं का ही टीकाकरण हो सका है। 5,90,830 (48 फीसदी) पशुओं का टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

उप निदेशक पशुपालन मनोज कुमार का कहना है कि मंडल को 12,58,300 वैक्सीन की जरूरत है। इसके एवज में अभी तक केवल 60 फीसदी तक ही खुराक मिल पाई है।
मंडल में ऐसे हुआ टीकाकरण
बांदा में 5,43,000 में 2,03,040, महोबा में 2,21,000 में 1,57,780, चित्रकूट में 4,16,000 में 29,000, हमीरपुर में 34,000 में 1,03,300 पशुओं का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से पशु होते बीमार
बारिश के मौसम में यह बीमारी ज्यादा पांव पसारती है। यह जानलेवा संक्रामक रोग खराब पानी व संक्रमित भोजन से होता है। पशु को ठंड के साथ तेज बुखार आता है और वह खाना पीना छोड़ देता है। आंखों और गले में सूजन आ जाती है। सांस लेने से दिक्कत होने से पशु दो से तीन दिन में दम तोड़ देता है। इस बीमारी के बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed