फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda : Drone will be able to spray nano liquid urea in wheat crop

ड्रोन से कर सकेंगे नैनो लिक्विड यूरिया का गेहूं फसल में छिड़काव

Sun, 13 Nov 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
banda : Drone will be able to spray nano liquid urea in wheat crop
बांदा। गेहूं में नैनो लिक्विड (तरलनुमा खाद) के छिड़काव के लिए सहकारिता विभाग किसानों को किराए पर ड्रोन देगा। हालांकि अभी किराए का निर्धारण नहीं हुआ है। शासन ने चित्रकूटधाम मंडल को चार ड्रोन उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में प्रतिवर्ष तकरीबन नौ लाख हेक्टेयर में रबी की बुआई की जाती है। इसमें प्रति वर्ष फसलों की टॉप ड्रेसिंग में किसानों को करीब साढ़े चार लाख क्विंटल यूरिया की जरूरत पड़ती है। विभाग तमाम प्रयासों के बाद भी किसानों को मांग के अनुरूप दानेदार यूरिया मुहैया नहीं करा पाता।
विज्ञापन

दानेदार यूरिया की किल्लत दूर करने के लिए सहकारिता विभाग ने नैनो लिक्विड यूरिया के लिए किसानों को प्रेरित कर रहा है। इसके छिड़काव के लिए ड्रोन की जरूरत होगी। विभाग इसे भी आसानी से उपलब्ध कराएगा। हालांकि किसानों को एवज में किराया अदा करना होगा। विभाग का कहना है कि नैनो लिक्विड यूरिया पर्यावरण व भूमि की उर्वरा शक्ति को बरकरार रखने में बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनो लिक्विड यूरिया मंडल के प्रत्येक राजकीय उर्वरक बिक्री केंद्रों में उपलब्ध है। यह दानेदार यूरिया से सस्ती है। विभाग ने इस बार गेहूं की टॉप ड्रेसिंग में नैनो लिक्विड यूरिया के छिड़काव के लिए शासन से चार ड्रोन की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। जल्द मंडल को ड्रोन मिल जाएंगे। इससे किसानों का समय व खर्च भी बचेगा।

ये नैनो लिक्विड यूरिया
500 ग्राम नैनो लिक्विड (यूरिया) 50 किलोग्राम की दानेदार यूरिया की बोरी के बराबर है। दानेदार यूरिया की कीमत 266.50 रुपये है, जबकि नैनो लिक्विड की कीमत 240 रुपये है। नैनो लिक्विड की खासियत यह है कि इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं है। जमीन की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होने से उत्पादन में 10 से 15 फीसदी का इजाफा होता है। जमीन में किसी भी तरह का रासायनिक दुस्प्रभाव नहीं पड़ता। जमीन को ऊसर या बंजर होने से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed