{"_id":"63139f5fbfea22728e139bd4","slug":"banda-driving-a-vehicle-wearing-a-helmet-can-save-90-lives-principal-secretary-banda-news-knp716240636","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : हेलमेट लगाकर वाहन चलाने से 90 फीसदी लोगों की जान बच सकती: प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : हेलमेट लगाकर वाहन चलाने से 90 फीसदी लोगों की जान बच सकती: प्रमुख सचिव
विज्ञापन
03 बीएनडीपी08 - कलेक्ट्रेट में विकास कार्यो की समीक्षा करते प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू व अ?
- फोटो : BANDA
बांदा। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क हादसों में हो रहीं मौतों पर चिंता जताई। उन्होंने हादसों को कम करने के लिए बिना लाइसेंस, हेेलमेट, सीट बेल्ट व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश दिए। इसकी जिम्मेदारी एआरटीओ और पुलिस के क्षेत्राधिकारियों को सौंपी।
उन्होंने कहा कि कई हादसे कर चुके चालकों का लाइसेंस हमेशा के लिए निरस्त करवाएं। ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड लगवाएं। ब्रेकर लगाए बनवाएं। ई-रिक्शा चालकों की अराजकता रोकें। जाम से निजात की कार्ययोजना तैयार करें। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों और इनके उल्लंघन पर होने वाली दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी देने वाले कलेंडर का विमोचन भी किया।
एक ही समय पर स्कूलों में न करें छुट्टी
बांदा। प्रमुख सचिव ने कहा कि स्कूलों की छुट्टी के समय में कुछ अंतराल रखा जाए, ताकि स्कूली बच्चे एक साथ सड़कों पर न आएं। बच्चों की सुरक्षा के लिए ये जरूरी है। डीएम और एसपी विद्यालय यान समिति की बैठकें करें। समय-समय पर स्कूली वाहनों की जांच भी करें।
विज्ञापन
स्कूलों का औचक निरीक्षण करें बीएसए
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि शिक्षा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिड-डे-मील का वितरण मेन्यू के अनुसार कराए जाने और अध्यापकों की नियमित उपस्थिति के लिए औचक निरीक्षण करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की।
गांवों को विवाद रहित बनाने के लिए लेखपाल पैमाइश के कार्यों को ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के समक्ष कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकान्त त्रिपाठी, आरटीओ एसडी सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख बडोखर स्वर्ण सिंह उपस्थित रहे।