फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Driver and conductor will get Rs 1800 for uniform, fine will be imposed if found without uniform

ड्राइवर व कंडक्टर को वर्दी के लिए मिलेंगे 1800

Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Banda: Driver and conductor will get Rs 1800 for uniform, fine will be imposed if found without uniform
बांदा। परिवहन निगम के नियमित व संविदा ड्राइवर और कंडक्टर को दो वर्ष में दो सेट वर्दी के लिए 1800 रुपये मिलेंगे। पैसा मिलने के 15 दिन के अंदर वर्दी सिलवाकर पहनना होगी। ड्राइवर की खाकी व कंडक्टर की स्लेटी रंग की वर्दी पहननी होगी।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी आदेश में कहा कि तीन माह की बस ड्यूटी की पात्रता के आधार पर नियमित व संविदा ड्राइवर और कंडक्टर को दो सेट वर्दी के लिए रुपये उपलब्ध कराए जाएं। बिना वर्दी के प्रथम बार ड्यूटी पर मिलने वाले कंडक्टर व ड्राइवर को 50 रुपये, दूसरी बार 100 रुपये, तीसरी बार 150 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि अक्षम एवं कार्यालय में कार्यरत और छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले ड्राइवर व कंडक्टर वर्दी के लिए पात्र नहीं होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि वर्दी के लिए पात्र कंडक्टर व ड्राइवरों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द वर्दी की धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed